फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंडल के तीनों जिलाें को 66 योजनाओं में ए श्रेणी

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने निर्माणाधीन परियोजनाओं, सहायक नदियों के पुनरुद्धार, राजस्व, चकबंदी आदि की समीक्षा की। बताया कि मंडल के तीनों जिलों को 66 योजनाओं में ए श्रेणी प्राप्त हुई। उन्होंने बी व सी श्रेणी वाले अधिकारियों से कहा कि वे भी प्रगति कर ए श्रेणी लाएं। आईजीआरएस की समीक्षा में मंडलायुक्त ने असंतुष्ट फीडबैक व शिकायतों का ससमय निस्तारण न करने वाले अधिकारियों से नाराजगी जताई। मंडलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओ से कहा कि अधूरी परियोजनाओ को ससमय पूर्ण कराते हुए तकनीकी समिति से जांच कराते हुए हैंड ओवर की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि हर घर जल योजना के 10 खराब परियोजनाओं की सूची उपलब्ध कराएं। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह, जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें