पुलिस लाइन के मनोरंजन गृह में जनपद के समस्त बैंक अधिकारियाें एवं पुलिस के बीच बैठक हुई। जिसमें बैंकाें एवं ग्राहकाें की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने, बैकाें में सीसी कैमरे लगवाने तथा अलार्म दूरूस्त रखने का निर्देश दिया गया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने कहा कि जिन बैंकों में सीसीटीवी कैमरे नहीं है वह तत्काल अपने यहां कैमरे लगवा ले। बैंकाें में लगे अलार्म को दुरूस्त रखते हुए उसे समय समय पर चेक करते रहे। ताकि समय पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। पैसा भेजते व लाते समय गोपनीयता रखी जाए। मेनगेट पर जंजीर लगाते हुए एक बार में एक ही व्यक्ति अंदर या बाहर जाने पाए। एटीएम में पैसा डालते समय सर्तकता बरते और उस समय गार्ड जरूर रखे। बैंक में संदिग्ध पर नजर रखते हुए इसकीसूचना पुलिस को दे। बैठक में उपस्थित प्रबंधकाें ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि नियमित रूप से बैंकाें पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए।
वह ड्यूटी पर है कि नहीं इसकी भी जानकारी ले रहे। बैंकाें के लाइसेंस को प्राथमिकता पर निस्तारित हो। इसके अलावा अन्य सुझाव भी दिए गए। बैठक में सीओ नगर प्रवीण यादव, कटरा कोतवाल शफीक अहमद, शहर कोतवाल सुनील दत्त दूबे, प्रतिसार निरीक्षक ओम प्रकाश, पीआरओं अभय सिंह, राममोहन राय आदि अधिकारी उपस्थित रहे।