फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया, जिसका कभी क्षय नहीं होता: ज्योतिषाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. रामलाल त्रिपाठी ने बताया कि अक्षय तृतीया का कभी क्षय नहीं होता। उन्होने कहा कि अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल तृतीया को पड़ता है। यह कल्याणमयि युगादि तिथि है। ज्योतिषाचार्य ने बताया अक्षय तृतीया के दिन ही शाम को भगवान परशुराम का अवतार हुआ था। इसी दिन हिंदू धर्म के रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। डॉ. रामलाल त्रिपाठी ने अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का धार्मिक महत्व बताया। कहा कि इस दिन सोना खरीदने से व्यक्ति का धार्मिक एवं ऐश्वर्य बढ़ता है। उन्होंने बताया अक्षय तृतीया के दिन भगवान श्री विष्णु और शिवलिंग पर चंदन का विशेष लेप किया जाता है। इस दिन छत्रदान, जलघट दान का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्य ने बताया अक्षय तृतीया के दिन विवाह, मुंडन, उपनयन, गृह प्रवेश आदि का विशेष मुहूर्त है। जो सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें