फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अहरौरा-लालगंज मार्ग होगा चौड़ा, 62 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा से राजगढ़ होते हुए लालगंज जाने वाला मार्ग चौड़ा किया जाएगा। सड़क चौड़ा करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस मार्ग पर 35 किलोमीटर लंबे हिस्से को चौड़ा कर सड़क निर्माण पर 62 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए कई बार पत्राचार किया है। पहले ही सड़क को स्टेट हाइवे का दर्जा मिल चुका है। सड़क चौड़ा कर निर्माण कार्य के लिए 19 जनवरी को निविदा खुलेगी।
विज्ञापन

अहरौरा से बैरमपुर, खम्हवा, सक्तेशगढ़, राजगढ़, मड़िहान, कलवारी होते हुए लालगंज जाने वाले मार्ग को चौड़ा करने का कार्य जल्द शुरू होगा। इसे स्टेट हाइवे संख्या 150 में शामिल किया गया है। अहरौरा से मड़िहान व लालगंज जाने वाले काफी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अहरौरा से आवागमन के लिए उन्हें अतिरिक्त किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
अभी यह मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से यह जरूरत थी। इसको लेकर पत्राचार किया गया था। इसका कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण के बाद क्षेत्र के विकास में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें