उन्होंने कहा कि प्रदेश में साढ़े तीन साल में तीन सौ करोड़ कृषि शिक्षा के नाम पर सरकार ने दिया है, जो अब तक हिंदुस्तान के किसी भी प्रदेश की सरकार ने नहीं किया। कहा कि प्रदेश के 40 से अधिक कृषि विज्ञान केंद्रों को दो करोड़ से लेकर ढाई करोड़ तक देकर उन्हें सक्षम बनाया जा रहा है। किसान सम्मान निधि योजना का देश के तमाम किसान लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के विकास के लिए किसान नीति में बदलाव जरूरी है।
किसान सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान ही कृषि मंत्री ने काला धान उपजाने वाले चंदौली जनपद के किसान शशिकांत व धीरज प्रताप सिंह को सम्मानित किया। किसानों ने बताया कि 12 टन काला धान कतर व आस्ट्रेलिया भेजा गया है। कृषि विभाग से जुड़े विशेषज्ञों ने किसान मेले में आए किसानों को उपज बढ़ाने के लिए नये तरीके बताए।