मिर्जापुर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात
- फोटो : अमर उजाला
एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। फिलहाल शांति है। शहर में किसी और स्थान से हंगामे की सूचना नहीं है। वाराणसी, बलिया, जौनपुर जैसे जिलों में उपद्रव को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित मिर्जापुर और विंध्याचल रेलवे स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के जवान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेशन पर भ्रमण कर रहे हैं ।