फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद मंत्री एके शर्मा बोले- धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे मिल रही बिजली

विज्ञापन
मांं विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करते नगर व उर्जा मंत्री एके शर्मा, स्रोत संवाद
विज्ञापन
विंध्याचल। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा शुक्रवार सुबह मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिए। कहा- धार्मिक स्थलों पर इन दिनों 24 घंटे बिजली मिल रही है। गांवों में 20 घंटे आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

दर्शन के बाद शर्मा ने कहा कि मां विंध्यवासिनी हमारी कुलदेवी हैं। बचपन से ही वह अपने पिता के साथ विंध्याचल आते रहे हैं। मां के दर्शन कर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। मंत्री सुबह 10 बजे पुरानी वीआईपी मार्ग से मंदिर पहुंचे। वहां तीर्थ पुरोहितों और अधिकारियों ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कुछ देर अतिथि भवन में रुकने के बाद वह नारियल, चुनरी और प्रसाद लेकर वीआईपी गेट से मंदिर परिसर में प्रवेश किए। भगवान गणेश के दर्शन के बाद गर्भगृह में पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का पूजन-अर्चन किया। पत्रकारों से बातचीत में बिजली कटौती के सवाल पर मंत्री ने कहा कि आंधी, बारिश के कारण कभी-कभी बिजली व्यवस्था प्रभावित हो जाती है।
विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी खंभे या तार क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाए। कहा कि विंध्याचल जैसे धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से लगातार संवाद कर बिजली व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। दर्शन-पूजन के दौरान तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, ईओ गोवालाल, जेई विनय कुमार और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें