फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में तन्वी पांडेय ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के विद्यालयों के साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 80 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। सभी बच्चे उत्तीर्ण हैं। इनमें तन्वी पांडेय ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। द्वितीय स्थान पर अर्पिता केसरी (96 प्रतिशत), तृतीय स्थान पर मास्टर हंस कुमार दूबे (95.8 प्रतिशत) ने अधिकतम अंक प्राप्त कर विद्यालय में नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी त्रिपाठी ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

उधर चुनार क्षेत्र स्थित संत थॉमस स्कूल की सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में (कॉमर्स) की छात्रा रिषिका ने 97 प्रतिशत, अंशिका यादव ने 96.4 प्रतिशत तथा विज्ञान वर्ग की छात्रा श्रुति यादव ने 94.8 प्रतिशत व छात्र उत्कर्ष कुमार वर्मा ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया है। वहीं डॉ सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी की छात्रा सौम्या सिंह ने 95.4 प्रतिशत, अनिमेश मौर्या ने 95.2 प्रतिशत, अपराजिता सिंह ने 95 प्रतिशत, सोनाली सिंह ने 93.6 प्रतिशत व गौरव सिंह ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बच्चों की सफलता पर फादर विसेंट परेरा व प्रिसिंपल डॉ वेद प्रकाश सिंह ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उधर, ग्रीन हिल स्कूल के हर्ष त्रिपाठी ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसी प्रकार भुवालपुर निवासी कृष्ण प्रिया त्रिपाठी ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव व विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार कार्तिकेय शुक्ल ने क्रिश्चियन स्कूल कछवां बाजार से 12वीं (कॉमर्स) की परीक्षा में 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। तिसुही मड़िहान के जेएसजीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां के दीपेंद्र प्रकाश सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया है। आर्यन पटेल 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर रहे। ऋषभ पांडेय 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. जगदीश सिंह पटेल तथा गजेंद्र सिंह पटेल ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ व विद्यालय के प्रधानाचार्य राम मिलन यादव एवं शिक्षकों ने बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें