मृत दरागा अनिल ओझा की अर्थी को कंधा देते एसएसपी सोमेन बर्मा। स्रोत- पुलिस
मिर्जापुर। चील्ह थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार ओझा का शनिवार की दोपहर थाने से 200 मीटर दूर किराए के कमरे में रोशनदान के सहारे फंदे पर लटका शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी सोमेन बर्मा, एएसपी सिटी नितेश सिंह व सीओ सदर अमर बहादुर ने शव को कंधा देकर विदाई दी।
प्रतापगढ़ के मकरी गांव निवासी उपनिरीक्षक अनिल कुमार ओझा की तैनाती चील्ह थाने पर थी। प्रतिदिन की तरह वह शनिवार की सुबह थाने पर गए थे। मेस से खाना लेकर 200 मीटर दूर कमरे पर आए। दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब वहां किराए पर रहने वाली नर्स ने उनको फंदे से लटका देखकर मकान मालिक को सूचना दी। जांच-पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।