फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पति की मौत के बाद संपत्ति के लिए मारपीट कर रहे मनबढ़

विज्ञापन
चुनार तहसील में फरियाद सुनते जिला​धिकारी पवन कुमार गंगवार व अन्य, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसील पर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता की फरियाद सुनी। जिलाधिकारी पवन गंगवार ने चुनार तहसील में समस्या सुनी। चुनार के फुलहां गांव की मधुबाला पांडेय ने शिकायत किया कि गांव के लोग पति की मौत के बाद संपत्ति के लिए मारपीट रहे हैं।
विज्ञापन

चार पहिया वाहन उठा ले गए हैं। सर, हमें इंसाफ चाहिए। चारों तहसीलों पर 252 मामले आए मात्र 24 का निस्तारण हुआ। सदर तहसील में एडीएम नमामि गंगे विजेता, एसडीएम सदर गुलाबचंद्र, सीओ सदर अमर बहादुर व अन्य ने समस्या सुनी। कुल 91 मामले आए जिनमें से 12 निस्तारित हुए। चुनार : बल्लीपुर गांव निवासी रामदुलार सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि बाराडीह में बंजर खाते की भूमि है इस पर अतिक्रमण है। न्यायालय तहसीलदार के आदेश, संपूर्ण समाधान दिवस व आयुक्त विंध्याचल मंडल के आदेश के बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सक्तेशगढ बिजुरही निवासी राजकुमार ने शिकायत पत्र दिया कि गांव में सड़क की सुरक्षित भूमि है। इस पर गांव के कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है।
जमती निवासी भोसलें बिहारी भाई पटेल ने प्रार्थना पत्र दिया कि पांच साल पहले राहुल ट्रांसपोर्ट की गिट्टी लदे वाहन से हाईटेंशन लाइन के दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसे अभी तक विभाग द्वारा नहीं बदला गया। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 73 प्रार्थना पत्र में से पांच का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

लालगंज : एडीएम अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में 70 प्रार्थना पत्रों में से तीन का निस्तारण किया गया। खजूरी निवासी बच्चा लाल ने शिकायत किया कि जल निगम ने 50 घरों को कनेक्शन तो दिया है लेकिन पानी आपूर्ति शुरू नहीं की। इसके बारे में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया। मड़िहान : पोखरौद गांव की उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि विक्रेता की मौत के बाद गलत ढंग से वरासत कर दिया गया। उसे ठीक कराया जाए। 18 फरियादी शिकायत पत्र लेकर पहुंचे। चार का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें