देश में मैगी की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगने के बाद जिले में भी मैगी के सैंपल जांच के लिए तेजी से लिए जा रहे हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में शनिवार को भी दूकानों से मैगी के नमूने लिए गए।
डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले भर में छापेमारी की जा रही है और मैगी नूडल्स सहित खाद्य पदार्थो के नमूने लिए जा रहे हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में शनिवार को भी नगर में अभियान चलाया गया। शनिवार को नगर के लालडिग्गी स्थित एक दुकान से नूडल्स और मैगी के नमूने लिए गए।
इसी इलाके में एक अन्य दुकान से मैगी के लिए गए नमूने के बाद टीम ने वहां रखे मैगी को सील कर दिया। विभाग की छापेमारी से स्थानीय दूकानदारों में हडकंप मचा रहा।
टीम के सदस्यों ने बताया कि मैगी का नमूूना लेकर वाराणसी स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया गया। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।