फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News :प्रयागराज महाकुंभ स्नान के बाद वाराणसी से जा रहे थे मुंबई, ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

Tue, 11 Feb 2025 11:26 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

महाकुंभ स्नान के बाद मुंबई जा रही कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना में दो की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
कार दुर्घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा के सामने हाईवे पर मंगलवार की सुबह वाराणसी से मुंबई जाते समय खड़ी ट्रक में कार टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलाें को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


मुंबई के राजगढ़ जिले के अलीबाग थाना क्षेत्र के रेयोडंडा निवासी  श्याम जायसवाल 35, सनी जायसवाल 35, अपनी पत्नियों और तीन बच्चों के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने निकले थे। प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के बाद वाराणसी बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने गए। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद सभी सियाज कार से वाराणसी से मुंबई जा रहे थे।

देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौहा के पास हाईवे पर खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराए। हादसे में श्याम और तीन वर्षीय श्रेयांश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजवाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजनों को सूचना दे दिया गया है। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि कार ट्रक में टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें