डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को संघ सभागार में हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि न्यायालय सिविल जज (जू.डि.) चुनार का न्यायालय मुख्यालय लाने की मांग को लेकर तथा चुनार फौजदारी न्यायालय स्थानांतरित किए जाने के विरोध में अधिवक्ता 11 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जटाधर द्विवेदी और संचालन सचिव रामसागर सरोज ने किया।