फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मिले संक्रमित, 16 स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को सात संक्रमित मिले और 16 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 36 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 12,038 है। बृहस्पतिवार को 16 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही इलाज के बाद ठीक होने वालों की संख्या 11 हजार 880 हो गया है। जिले में अब तक 122 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 36 हैं। कोविड के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 2,357 लोगों कोविड जांच रिपोर्ट आई है। इसमें चार संक्रमित मिले हैं। तीन संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। संक्रमितों में तीन पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। स्वस्थ होने वालों में 8 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। जिले के सात संक्रमित गैर जनपद के अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 12,07,475 के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 12,06,596 लोगों की रिपोर्ट आई है। अन्य 879 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में 70,8044 लोगों की एंटीजन जांच की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें