फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संसद से पास हो अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक

विज्ञापन
कचहरी पहुंचे आल इंडिया रुरल बार एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत- एसोसिएशन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर लखनऊ से निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा सोमवार को आल इंडिया रुरल बार एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को प्रयागराज वाराणसी से होते हुए दोपहर मिर्जापुर पहुंची। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का स्वागत किया गया। संघर्ष में योगदान देने वाले अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल से सम्मान पत्र से सम्मानित भी किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को संसद से अगले बजट सत्र में अनिवार्य रूप से पारित कराया जाए। प्रदेश सरकार भी कर्मचारियों व शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ बीमा का लाभ दे रही है पर अधिवक्ताओं के लिए यह सुविधा अभी नदारद है। कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा व सुविधाओं पर सरकार की खामोशी और हीलाहवाली को लेकर प्रदेश भर में अधिवक्ताओं का आंदोलन और तेज होगा। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक के संघर्ष में योगदान के लिए अधिवक्ताओं को एसोसिएशन की ओर से सम्मान पत्र भी प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीशदत्त त्रिपाठी व संचालन अभिषेक त्रिपाठी ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता आदर्श तिवारी, जयदीप द्विवेदी, विजय कुमार सिंह, महमूद हसन खां, कृष्ण गोपाल वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, एल्डर कमेटी के चेयरपर्सन रमेशचंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार इरफान कुरैशी आदि को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें