फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आयुक्त न्यायालय कक्ष में अधिवक्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कमिश्नरी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर बृहस्पतिवार के न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए न्यायालय कक्ष में पहुंच गए। न्यायालय में काम का विरोध करते हुए अधिवक्ता हंगामा करने लगे। उस दौरान न्यायालय बैठे आयुक्त से अधिवक्ताओं की बहस हुई। अधिवक्ताओं ने मांगें पूरी होने पर न्यायालय न चलाने की अपील की। हंगामा और बहस के बाद आयुक्त न्यायालय से चले गए। बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन के अलवा भदोही और सोनभद्र में भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ता अंजनी कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया कि पहले न्यायालय के दरवाजे को अंदर से सिटकनी लगाकर बंद कर दिया जाता था। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को अधिवक्ता आयुक्त के न्यायालय कक्ष में गए और आयुक्त से मांगें पूरी होने तक न्यायालय का संचालन न करने की अपील की। इस दौरान अधिवक्ताओं और आयुक्त के बीच बहस भी हुई। उधर, हंगामा की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। काफी देर तक वहां गहमा-गहमी की स्थिति रही। मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र के बार एसोसिएशन और मंडल के सभी तहसील बार संघ व कमिश्नरी बार एसोसिएशन के आंदोलन के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहे। उधर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे व जिलाध्यक्ष प्रो. बी सिंह ने भी धरने में शामिल होकर समर्थन दिया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष लव शुक्ला, सचिव सौरभ कुमार श्रीवास्तव, अंजनी कुमार द्विवेदी, आद्या प्रसाद सिंह, ओम नारायण मिश्रा, शंभू प्रसाद, कृपाशंकर मिश्र, गंगा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें