फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अलग-अलग समय पर निकलीं दो बहनें और एक भाई लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी मोहल्ले से बुधवार को दोपहर घर से अलग-अलग समय पर निकलीं दो बहनें और एक भाई लापता हो गए हैं। बड़ी बहन के पास जो मोबाइल फोन था, वह भी बंद हो गया है। खोजबीन कर परेशान परिजनों ने कटरा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी निवासी लवकुश गुप्ता से दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। लवकुश के बड़े पुत्र सुब्रतो गुप्ता ने बताया कि उनकी छोटी बहन अवंतिका (18) , छोटे भाई देवांश (7) के साथ बुधवार को दोपहर 12 बजे घर पर ये बता कर निकली कि वह घंटाघर अपनी सहेली के घर नोट्स देने जा रही है। आधे घंटे बाद बड़ी बहन वत्सली (21) यह बताकर घर से निकली कि वह केबी काॅलेज जा रही है। वत्सली केबी काॅलेज में बीए के पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। अवंतिका कक्षा 11 और देवांश कक्षा एक में पढ़ते हैं। शाम तक तक नहीं आने पर खोजबीन शुरू हुई। वत्सली के पास मोबाइल फोन है, जो बंद बता रहा है। खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर इसकी सूचना कटरा कोतवाली पुलिस को दी गई। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। छानबीन में कुछ जानकारी मिली है। लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें