फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार
चुनार। तहसील में व्याप्त अनियमितता के विरोध में अधिवक्ताओं ने शनिवार को भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। साथ ही तहसील प्रशासन के विरुद्ध चक्रमण कर जमकर नारेबाजी की। नवयुवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष मुन्नू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि तहसील में व्याप्त अनियमितता को लेकर लगभग तीन माह से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर कार्य प्रणाली में सुधार लाने की मांग करते चले आ रहे हैं। लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। कहा कि व्याप्त अनियमितता को दूर होने तक अधिवक्ताओं ने संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया है। चक्रमण के दौरान बार के महामंत्री अभय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, शीतला प्रसाद यादव, भूपेंद्र दूबे, अवधेश मिश्रा, अजय पांडेय, जय जायसवाल आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें