मिर्जापुर। विंध्य स्पोर्टस एकेडमी की बैठक शनिवार को कजरहवा पोखरा स्थित रत्नेश श्रीवास्तव के आवास पर हुई। इस दौरान स्व. केदारनाथ तिवारी व स्व. गया प्रसाद श्रीवास्तव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद दोनों की स्मृति में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता ब्रहृमपुरी कालोनी कजरहवा पोखरा के खेल मैदान पर शाम छह से नौ बजे तक होगी। इच्छुक खिलाड़ी कार्यालय पर आवेदन कर सकते हैं। बैठक में सुरेंद्र नाथ दूबे, कृपा तिवारी, विरेंद्र श्रीवास्तव, गिरिजेश सिन्हा, भारत भूषण, शैलेश, मनोज, मनीष, कमलेश, विवेक, सुजीत, आशीष आदि रहे।