फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट करने वालों पर ढाई लाख जुर्माना

Mon, 05 Sep 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
बाकले का दाना
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने अभियान चलाकर तेल, बिस्कुट, दूध और मिठाइयों के 13 नमूने लिए थे। उनमें मिलावट पाई गई थी। एडीएम वित्त व राजस्व विजय बहादुर ने आठ मिलावटखोरों पर दो लाख 55 हजार का जुर्माना किया है। इसके अलावा दूध के चार नमूने फेल हुए, जिन पर बाद में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



 जिला खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग द्वारा विगत दिनों जांच अभियान चलाकर 13 नमूने लिए गए थे। निरीक्षण के दौरान बरफी के पांच, बिस्कुट के दो, दूध का एक, लड्डू का दो और सरसों तेल का तीन नमूना भरा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव ने एडीएम वित्त व राजस्व विजय बहादुर के यहां वाद दायर किया। 

एडीएम ने मामले की सुनवाई के बाद मिलावटखोरों पर कार्रवाई की। नमक में मिलावट पर जेके चेम फूड इंडस्ट्रीज राजस्थान पर एक लाख और विक्रेता सुरेंद्र प्रसाद मड़िहान पर 25 हजार, बरफी में मिलावट पर अदलहाट खुजरौल के लालव्रत पर 10 हजार, खोवा में मिलावट पर घोरावल के उमाशंकर  पर 25 हजार और काली मिर्च में मिलावट पर अहरौरा पटवा टोला के प्रभात केसरी पर 25 हजार का जुर्माना लगया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें