मिर्जापुर। ट्रकों के ओवरलोडिंग व अवैध ढंग से किये जा रहे खनन परिवहन की शिकायत पर बृहस्पतिवार की रात को एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने एआरटीओ विवेक शुक्ला के साथ नटवा पुलिस चौकी के पास खनन परिवहन कर रहे ट्रकों की जांच की। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर हुए इस निरीक्षण में ट्रकों को रोककर उनके कागजात व लोडिंग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सात ट्रकों के द्वारा अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। इन सभी सात ट्रकों का चालान करते हुये मंडी समिति पुलिस चौकी को सुपुर्द कर दिया गया।