बाबा बदेवरानाथ के दर्शन-पूजन व जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु।- सोशल मीडिया।
जिगना। अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के पहले दिन रविवार भोर से ही बाबा बदेवरानाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा।अधिकमास के लिए मंदिर परिसर व आसपास साफ-सफाई, पेयजल, छाया और प्रकाश व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के पास बनाया गया सेल्फी स्थल भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ दूरदराज से भी बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। अधिकमास के दौरान पूरे एक महीने तक जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। पुजारी महेंद्र गिरि एवं मेला व्यवस्थापक ओम प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।