फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कंतित शरीफ मेले में अफसरों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। छह जनवरी से शुरू होने वाले कंतित शरीफ मेले के दौरान वहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिस अधिकारी को मेला क्षेत्र में जिस भी व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको पूरी पारदर्शिता के साथ निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लेने का निर्देश दिया। ताकि समय से तैयारियां पूरी हो सकें। उन्होेंने मेला क्षेत्र में लगने वाली दुकानों पर खाद्य सामाग्रियों, रेट व गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिया। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को मेला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मेले को सकुशल संपन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। एडीएम शिव प्रताप शुक्ल ने कंतित मेला क्षेत्र, सीएचसी विंध्याचल में चिकित्सीय व्यवस्था, एलोपैथिक, होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर व कर्मियों की तैनाती, एंबुलेंस, संक्रामक रोगों से बचाव के लिए दवाओं के छिड़काव के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। रेलवे परिसर तथा रोडवेज परिसर में सफाई, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था का निर्देश दिया। ट्रेन उतरने वाले यात्रियों की अनुमानित संख्या की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में देने का निर्देश स्टेशन अधीक्षक को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें