फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर बड़ी संख्या में चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

Wed, 21 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा, दीपावली और डाला छठ के त्योहारों को देखते हुए बड़ी संख्या में अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उन्हें कंफर्म टिकट दिलाया जाय इसके लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। यह बात रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


 नवरात्र के आठवें दिन दोपहर तीन बजे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में मत्था टेका। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित बच्चालाल पाठक के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तीन महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए शीघ्र ही विभिन्न रूटों पर बड़ी संख्या में त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

 यात्रियों को लगातार मिल रहे वेटिंग टिकटों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रियों को कंफर्म टिकट दिलाने के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।  सिन्हा ने कहा कि विन्ध्याचल दर्शनार्थियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है इसलिए यहां वीआईपी कॉटेज की            व्यवस्था कराने का विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी पर कहा कि तीसरी लाइन बिछने पर ही ट्रेनों का परिचालन सही समय से किया जा सकेगा। आटोमैटिक सिग्नलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है।

जब सिग्नलिंग सैटेलाइट     से हो जाएगी तो यात्रा कम समय में होने लगेगी। आजम खां द्वारा देश के नागरिकों के असुरिक्षत होने के बयान का जवाब देते हुए रेल  राज्य मंत्री ने कहा कि आजम खां अपने प्रदेश के नागरिकों की चिंता करें देश की जनता पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन


बिहार चुनाव पर कहा कि भाजपा वहां दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें