फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अदाणी के मेगा पावर प्लांट को वन विभाग से मिली एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर में अदाणी ग्रुप की ओर से लगाए जा रहे मेगा पावर प्लांट को वन विभाग की ओर से एनओसी मिल गई है। इसी के साथ सड़क निर्माण के साथ ही भारी वाहनों के परिवहन का रास्ता साफ हो गया है। जिले में कोयला आधारित 1600 मेगावाट का पावर प्लांट लगने जा रहा है। इसको लेकर यूपीपीसीएल और अडाणी पावर के अधिकारियों के बीच बिजली आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं। अब इसके लिए वन विभाग की ओर से एनओसी मिल जाने के बाद निर्माण कार्य में और तेजी आने की उम्मीद है। वन मंत्रालय से स्टेज वन की शर्ताें को पूरा करने के बाद एनओसी मिल गई है। अदाणी पावर लिमिटेड मिर्जापुर के ददरी खुर्द गांव में प्रदेश का सबसे बड़ा कोयला आधारित थर्मल पावर स्थापित करने जा रहा है। अनुबंध के अनुसार, कंपनी ग्रीनफील्ड 2x800 मेगावाट (1600 मेगावाट) नए अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट से बिजली देगी। जिसकी स्थापना प्रदेश में डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन और ऑपरेट (डीबीएफओओ) मॉडल के तहत की जाएगी। इससे प्रदेश की 2958 करोड़ रुपये की बचत होगी। इस परियोजना के लिए बिजली की दर 5.383 रुपये प्रति यूनिट तय हुई है, जो काफी किफायती रहेगी. इससे 25 साल में 2958 करोड़ रुपये की बचत होगी. नया ग्रीनफील्ड पावर प्लांट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


-

अडानी ने वन विभाग को दी 8. 351 हेक्टेअर भूमि

मिर्जापुर। अडानी ने वन विभाग की भूमि के बदले 8. 351 हेक्टेअर भूमि दे दी है। पाइप लाइन व रोड के लिए जमीन का ट्रांसफर हो गया है। यह भूमि प्लांट से डैम तक पानी व रोड के लिए है।
विज्ञापन

वर्जन
अडाणी ने वन विभाग की भूमि के लिए 8.351 हेक्टेअर भूमि दी गई है। एनओसी पाइप लाइन और सड़क के उपयोग के लिए है। मंजूरी एक साल के लिए दी गई है।

- राकेश कुमार
प्रभागीय वनाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें