मिर्जापुर। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए अपना दल एस ने शनिवार को तीसरी सूची जारी की।
इसमें जमालपुर के वार्ड संख्या दो से वरुणेंद्र सिंह, वार्ड संख्या पांच से सावित्री सिंह, सीखड़ के वार्ड संख्या एक से पवनेश कुमार सिंह, हलिया के वार्ड संख्या दो से रमेश कोल, वार्ड संख्या तीन से इंद्रावती देवी तथा कोन विकास खंड के वार्ड संख्या दो से अमरनाथ दुबे को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद ने दी। संवाद