फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-गली जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की नगर इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। किसान, व्यापारी, छात्र और नौजवान परेशान है। 25 से 27 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन हो रहा है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर अध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर के बूथ की कमेटियां गठित कर ली गई है। चलो वार्ड की ओर अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी वार्ड की गलियों में जाएंगे और सपा की नीतियों को बताने का कार्य करेंगे। बैठक में अछैवरनाथ केशवानी, डा अरविंद श्रीवास्तव, मेवालाल प्रजापति, अशोक सिंह मुन्ना, आशुतोष मिश्र, घनश्याम साहू, राकेश यादव, विजय शंकर प्रजापति, मुकेश साहू, मुस्ताक अहमद, जयनाथ यादव, अतुल चौधरी, कन्हैया यादव, मनोज श्रीवास्तव, विनोद शंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें