फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करे : आभा सिंह पटेल

विज्ञापन
काशी क्षेत्र की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री आभा सिंह पटेल का स्वागत करते कार्यकर्ता, सो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र आभा सिंह पटेल का स्वागत किया गया। परिचयात्मक बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि हर बूथ पर, हर मंडल में महिला कार्यकर्ता को सक्रिय करना ही उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री ने महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि महिला मोर्चा ही भाजपा की असली ताकत है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचना महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष जाह्नवी कसेरा ने क्षेत्रीय महामंत्री कहा कि महिला मोर्चा हर निर्देश का पूरी निष्ठा और समर्पण से पालन करेगा।
इसके पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री आभा सिंह पटेल ने सरदार पटेल चौक पहुंचकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संचालन सोनम चतुर्वेदी ने किया। इस माैके पर प्रभा दूबे, सरस्वती वर्मा, सत्यलता, सुरेखा दिगंबर लुंगा, वीणा वर्मा उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें