फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए अवैध कनेक्शन लेने वाले पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने शुक्रवार की रात सुंदर घाट इलाके में सड़क खोदकर नगर पालिका के पाइप लाइन से पेयजल के लिए कनेक्शन ले रहे आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने काम रोकवाने के साथ ही मातहतों को संबंधित मिस्त्री व आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पानी का कनेक्शन लेने के लिए पालिका प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी है। अवैध तरीके से सड़क की खोदाई कर कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जलकल अभियंता सुधीर वर्मा ने कहा कि सड़क खोदकर नगर पालिका की पाइप लाइन से छेड़छाड़ कर कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। नगर पालिका क्षेत्र में सड़क खोदने पर उसकी मरम्मत पर आने वाला खर्चा भी संबंधित व्यक्ति से वसूल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नया कनेक्शन लेना चाहता है तो जलकल कार्यालय में आधार कार्ड व गृह कर की फोटो प्रति संलग्न कर आवेदन पत्र दे सकता है। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने अवैध तरीके से पानी के लिए कनेक्शन लिया है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि सभी वार्डों में विभाग के कर्मचारी कर की वसूली के लिए घर-घर जाते हैं। जिन लोगों को पानी के लिए नया कनेक्शन लेना है, वे निर्धारित शुल्क कनेक्शन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें