फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूरिया एवं सोनपुर में बनेगा विद्युत उपकेंद्र, भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दिनों दिन बिजली की खपत बढ़ने एवं क्रशर प्लांटों के बढ़ते भार के कारण ओवरलोड हो रहे अहरौरा एवं जंगल महाल बिजली उपकेंद्र को शीघ्र ही राहत मिलेगी। आए दिन बिजली ट्रिप होने की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोनपुर एवं धुरियां में दो नए विद्युत उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

अहरौरा क्षेत्र इन दिनों दिन क्रशर बाहुल्य क्षेत्र बनता जा रहा है। क्षेत्र के सोनपुर व धूरियां पहाड़ी में अब तक पांच दर्जन से अधिक बड़े क्रशर प्लांट एवं इतने ही कटर प्लांट लग चुके हैं। डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण अधिकांश क्रशर प्लांट संचालक अपने प्लांट को चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन लेना चाह रहे हैं, लेकिन सोनपुर का क्षेत्र जंगलमहल विद्युत उपकेंद्र से संचालित होता है। सोनपुर से जंगलमहल की दूरी लगभग 10 किलोमीटर पड़ जाती है जिससे कनेक्शन लेने में लोगों को भारी खर्च उठाना पड़ता है। क्षेत्र का धूरियां पहाड़ी क्षेत्र भी क्रशर प्लांटों का हब बनता जा रहा है। यहां भी अधिकांश लोग लाइन लेना चाह रहे हैं। यहां से अहरौरा पावर हाउस की दूरी तो कम है लेकिन पावर हाउस पर अत्यधिक लोड होने के कारण क्रशर प्लांटों को लाइन देना संभव नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण धूरियां एवं सोनपुर में नए विद्युत सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव बिजली विभाग ने शासन को भेजा है ताकि क्रशर प्लांटों को आसानी से बिजली कनेक्शन दिया जा सके।
मिर्जापुर। अहरौरा विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता राकेश पटेल ने बताया कि सोनपुर एवं धुरियां में नए विद्युत सब स्टेशन बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। यदि इस प्रस्ताव पर शासन द्वारा अमल किया गया तो दोनों स्थानों पर पहले पांच पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके बाद अगर लोड बढ़ा दो अन्य ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बताया गया कि जमालपुर फीडर पर आए दिन तार टूटने की समस्या से विभाग एवं उपभोक्ता दोनों परेशान हैं। जमालपुर फीडर काफी लंबा होने से अहरौरा विद्युत सब स्टेशन से इसको काट कर रामपुर भूइली तक का क्षेत्र भुइली रामपुर सब स्टेशन से जोड़ दिया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से बिजली मिल सके।
विज्ञापन

रिवैंप योजना के तहत इन उपकेंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन की स्वीकृति के बाद इस योजना पर आगे काम किया जाएगा। इससे इस क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा। - सुपुस्त कुमार, अधिशासी अभियंता चुनार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें