पटेहरा विकास खंड स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई हाल में बुधवार को पेयजल की समस्या के समाधान के लिए बैठक हुई। इसमें बीडीओ ने आगाह किया कि गांवों में पेयजल समस्या की शिकायत मिलने पर संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों को पेयजल समस्या का तत्काल समाधान कर ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने क्षेत्र में कितने खराब और कितने चालू हैंडपंप हैं, उसकी सूची भी एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रदीप सिंह, श्रीकृष्ण उपाध्याय, मोहसिन खान आदि मौजूद रहे।