फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर बीएलओ पर होगी कार्रवाई .

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक किये जाने में लापरवाही बरतने में 22 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने संबंधित विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में मृतक, शिफ्टेड एवं डुप्लिकेट मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कतिपय बीएलओ घोर लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे जिले में इस कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं आ रही है। ऐसे बीएलओ के मानदेय रोके जाने एवं उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए सम्बन्धित विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है। इसमें एक बीएलओ नगर विधानसभा क्षेत्र, 13 चुनार व आठ विधानसभा क्षेत्र मड़िहान से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें