अधिवक्ता पर पिटाई के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। बाराबंकी टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ मारपीट किए जाने के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता अभिषेक कुमार दुबे ने कहा कि बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल बूथ पर एक अकेले अधिवक्ता पर टोलकर्मियों ने बर्बरता पूर्वक जानलेवा हमला किया। उनको अपमानित किया। पिटाई करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इससे लगता है कि प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। यह अमानवीयकृत देश के अधिवक्ता समुदाय के लिए लिए अत्यधिक चिंताजनक व खेद का विषय है। अधिवक्ता पर इस तरह का हमला होने पर जन प्रतिनिधि चुप है। इस घटना से अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त है। टोल कर्मियों पर गिरफ्तारी होने पर पुलिस टोलकर्मियों की आव भगत लगी है। उनको गद्दा और बोतल बंद पानी मुहैया करा रही है। उन पर भी कार्रवाई की जाए। अधिवक्ता को न्याय दिया जाए। अगर कार्रवाई नहीं मिलती तो सरकारी का विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर मनोज कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, यशवंत, कृष्ण मोहन तिवारी, जय कुमार यादव आदि रहे।