फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कम निपुण विद्यार्थियों वाले विद्यालयों के 23 प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सिटी विकास खंड के विद्यालयों में निपुण विद्यालय अथवा निपुण छात्रों का बृहस्पतिवार को आकलन कराया गया। इसमें 23 कम निपुण विद्यार्थियों वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों अथवा प्रभारी प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें 19 का वेतन रोका गया है। एक को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा तीन को चेतावनी दी गई है। यह आकलन डायट के प्रशिक्षुओं से कराया गया। इसके बाद इसकी समीक्षा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी व जिला समन्वयक प्रशिक्षण की उपस्थिति में की। इसमें कंपोजिट विद्यालय बैसुकिया, प्राथमिक विद्यालय जिगनौड़ी व प्राथमिक विद्यालय पहाड़ी के प्रधानाध्यापक व अध्यापकों को चेतावनी दी गई। साथ ही कंपोजिट विद्यालय अघौली, मिश्र लहौली, हरिहरपुर बेदौली, लेड़ू, मसारी, नौहां, पड़रा हनुमान के प्रधानाध्यापक का वेतन रोका गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय अखनपुरा, बेलवरिया, चंदईपुर, डिंगुरपट्टी, हीरापट्टी, इंदी, जिगनौड़ी, खरहरा, खुटहां, लखौली, संडवा, परवा राजधर के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया। प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर के प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि अगले सप्ताह फिर समीक्षा की जाएगी। कम निपुण विद्यार्थियों वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें