फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिना परिवहन प्रपत्र और ओवरलोड में 40 वाहन पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ल के नेेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने उप खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की। एक सप्ताह तक चले अभियान में ओवरलोड और बिना परिवहन प्रपत्र के चल रहे 40 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना आदेश के मिट्टी खनन करने पर तीन जेसीबी और पांच ट्रैक्टर भी पकड़े गए। एडीएम के नेतृत्व में ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने प्रवर्तन टीम के साथ बुधवार की रात जिले के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना परिवहन प्रपत्र व ओवरलोड खनिजों का परिवहन करने वाले छह वाहनों को अदलहाट व तीन वाहनों को अहरौरा थाना, दो को कजरहट पुलिस चौकी, एक को सक्तेशगढ़ चौकी, तीन को मड़िहान थाना में पुलिस अभिरक्षा में दिया गया। कुल 25 वाहनों को बिना प्रपत्र व ओवरलोड परिवहन करने पर ऑनलाइन चालान किया गया। इस प्रकार कुल 40 वाहनों को बिना परिवहन प्रपत्र व ओवरलोड में पकड़ा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बिना खनन अनुज्ञा प्राप्त किए साधारण मिट्टी का खनन व परिवहन करने पर तीन जेेसीबी मशीन व पांच ट्रैक्टर को पकड़कर चुनार थाने की पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया। एडीएम के अनुसार इन वाहनों पर नियमानुसार देय खनिज की रायल्टी व जुर्माने की वसूली की जाएगी। साथ ही परिवहन प्रपत्र जारी करने वाले खनन पट्टाधारकों से भी प्रति वाहन 25 हजार रुपये वसूल किया जाएगा। वाहनों से खनन विभाग, वाणिज्यकर व परिवहन विभाग द्वारा लगभग 45 लाख 50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें