फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस देने के एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। क्षेत्र के झोलाछाप क्लीनिक संचालकों के खिलाफ स्वास्थ्य महकमा कार्रवाई के बजाए सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। एक सप्ताह पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा था। लेकिन जवाब नहीं मिला, फिर भी कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर कमलापुर में झोलाछाप की लगातार शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए छापेमारी की। एक सप्ताह पूर्व पटेहरा पीएचसी प्रभारी डॉ. वाजिद जमील सीएमओ के आदेश पर कमलापुर स्थित झोलाछाप क्लीनिक के संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए छापेमारी करने पहुंचे तो वह क्लीनिक बंद करके फरार हो गया। इसके बाद प्रभारी ने क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन के अंदर डिग्री व रजिस्ट्रेशन पेपर लेकर संबंधित कार्यालय पर पहुंचने का निर्देश दिया। न पहुंचने पर मेडिकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी न तो झोलाछाप ने संबंधित पेपर दिखाया और न ही विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई की गई। इस संबंध में प्रभारी डॉ. वाजिद जमील ने बताया कि अभी तक झोलाछाप ने कोई पेपर नहीं दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें