फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, डीएम ने अधिकारी की गाड़ी से उतरवा दी नीली बत्ती

Wed, 06 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड नरायनपुर के लोहिया गांव प्रतापपुर में जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने चौपाल लगा कर लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


चौपाल के दौरान जिलाधिकारी को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कभी कोई चिकित्सीय सुविधा नहीं मिलती है और न ही चिकित्सक कभी भी गांव में कैंप लगाते हैं।

जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बनने वाली सीसी रोड का निर्माण काफी घटिया है।

जिसे देख डीएम बिफर पड़े और मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के जेई आरईएस के अभियंता को कड़ी फटकार लगाया और सड़क दुरुस्त करने का आदेश दिया।

ग्रामीणों ने शिकायत किया कि गांव का कोटेदार बीपीएल, अत्योंदय व एपीएल कार्डधारकों को मिलने वाले खाद्यान्न की कालाबाजारी करता है और मिट्टी का तेल अधिक कीमत पर देता है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह, सीएमओ एके चौरसिया, तहसीलदार सीपी प्रियदर्शी, जिलापूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह पीएन पाल आदि मौजूद रहे।

इनसेट-

नियम विरुद्ध गाड़ी पर नीली बत्ती लगा कर चल रहे सहायक निबंधक कोआपरेटिव की गाड़ी रोककर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नीली बत्ती उतरवाया।

साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिससे पूरे जनपद में बिना अधिकार नीली बत्ती लगा कर चलने वाले अधिकारियों में खलबली मच गई है।

डीएम ने निर्देश दिया है कि फर्जी नीली बत्ती लगाने वालों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जाए।

मंगलवार को प्रतापपुर गांव से चौपाल लगा कर जिलाधिकारी राजेश सिंह और एसपी अरविंद सेन मुख्यालय जा रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही अदलहाट में फत्तेपुर गांव के समीप पहुंची सामने से नीली बत्ती लगा कर जा रहे सहायक निबंधक कोआपरेटिव आते दिखे।
विज्ञापन


डीएम की गाड़ी देख उन्होंने अपनी गाड़ी किनारे कर लिया। सहायक निबंधक की गाड़ी पर नीली बत्ती देख जिलाधिकारी की भृकुटि तन गई। डीएम गाड़ी रोकवा कर नीचे उतरे और उनसे पूछताछ किया।

साथ चल रहे एसपी व अन्य आला अधिकारी भी जांच में जुट गए। जांच में  बिना अधिकार नीली बत्ती लगाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही काआदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें