फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तोड़-फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल के कंतित के पास स्थित पेट्रोल पंप पर तोड़-फोड़ करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। चार अक्तूबर को विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी निवासी देवेंद्र कुमार सिंह ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कंतित स्थित पेट्रोल पम्प के कार्यालय में घुसकर लड़ाई करने व मना किए जाने पर मारपीट व कार्यालय में तोड़ फोड़ करने के सबंध में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद एक आरोपी को छह अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस अन्य आरोपित की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरतर तिराहा के पास से दूसरे आरोपित लालू यादव उर्फ गुड्डा पुत्र झंपड़ यादव निवासी बरतर तिराहा कस्बा के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें