फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर पर गोली चलाने का आरोपी तमंचा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार कोतवाली क्षेत्र के जरगो जलाशय के पास एक किशोर को गोली मारकर घायल करने के आरोपी को पुुलिस ने बुधवार को सुबह जमुई अंडर पास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के जरगो जलाशय के पास बीते शनिवार की शाम मछली मारने के दौरान फायरिंग की गई थी। इसमें गोली पास ही भैंस चरा रहे किशोर आकाश (15) को लग गई। गोली का छर्रा लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले तो पुलिस यह फैसला ही नहीं कर सकी थी कि मामला किस थाना क्षेत्र का है। काफी देर तक चुनार और अहरौरा थाने के बीच मामला लटका रहा। दूसरे दिन परिजनों ने घायल किशोर के पिता सिजई ने एक नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि भैंस चरा रहे उनके पुत्र पर तमंचे से फायरिंग की गई है। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाए रही और मुकदमा दर्ज नहीं किया। दो दिन बाद पुलिस ने एक नामजद आरोपी मुरादन निवासी खुटहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस बीच पुलिस ने बुधवार को सुबह आरोपी मुरादन को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें