मड़िहान। मड़िहान थाना क्षेत्र के भदौहा गांव के समीप शनिवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने चार लोगों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
पचोखरा गांव निवासी सुशीला अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। रास्ते में भदौहा गांव के समीप दूसरे बाइक सवार से बाइक टकरा गई। इस हादसे में 22 वर्षीय रत्नेश, 30 वर्षीय सुशीला, तीन वर्षीय आदित्य और दूसरी बाइक पर सवार 30 वर्षीय सुुरेंद्र, 55 वर्षीय तेतरी व 34 वर्षीय अमरावती घायल हो गईं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को निजी साधन से अस्पताल भेजवाया। यहां से सुशीला, आदित्य, तेतरी व रत्नेश को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।