फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार .

विज्ञापन
विज्ञापन
इमिलियाचट्टी। अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया कला गांव में बृहस्पतिवार की देर रात राजेश पाल ने सोते समय धारदार हथियार से पत्नी का गला काट कर हत्या कर दिया था। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित पति की तलाश कर रही थी। पुलिस ने शनिवार की सुबह बरबकपुर गेट के पास से आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी राजेश पाल ट्रक चालक है। बृहस्पतिवार की रात उसकी पत्नी 30 वर्षीय निर्जला पाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद जब पत्नी सो गई तो राजेश पाल ने धारदार हथियार से उसका गला काट कर हत्या कर दिया। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता दशरथ पाल निवासी नरकटी थाना नौगढ़ जिला चन्दौली ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री का विवाह पांच वर्ष पूर्व राजेश पाल पुत्र घबड़ू पाल के साथ हुआ था। पति राजेश पाल दहेज में बाइक न मिलने के कारण पत्नी निर्जला को मारता पीटता रहता था। बृहस्पतिवार की रात को उसकी पुत्री की गड़ासा से गला करटकर हत्या कर दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई। शनिवार की सुुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बरबकपुर गेट के पास से आरोपी राजेश पाल को गिरफ्तार कर लिया।
ससुर ने निभाया पिता का फर्ज, दी चिता को मुखाग्नि
बच्चों के पालन पोषण तथा परवरिश की भी उठाई जिम्मेदारी
अहरौरा। हत्या के बाद पिता ने आरोपी बेटे का साथ देने की बजाय बहू को बेटी मान कर उसका अंतिम संस्कार किया और अपना फर्ज निभाया। हालांकि हादसे के बाद मृतक निर्जला के पिता पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने गांव ले जाने पर अड़े रहे, परंतु ससुर की मिन्नत के आगे अंतत: उन्हें विवश होना पड़ा। दोनों मासूम बच्चों के पालन पोषण तथा परवरिश की चिंता नाना नानी व बूढ़े दादा-दादी को सताने लगी है। मृतक निर्जला की एक चार साल की बेटी रागिनी व दो वर्ष का बेटा निलेश है। जिनका लालन-पलन और परवरिश बहू की हत्या हत्या और पुत्र के जेल जाने के बाद अब उसके दादा और दादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें