मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चितावनपुर निवासी फरहाना ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। एसपी को ज्ञापन देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री मानसिक रुप से अस्वस्थ है। वह 16 सितंबर को लापता हो गई। 17 सितंबर को रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंच कर पता लगाया। जीआरपी ने जाकर सीसी टीवी कैमरा देखा तो दो औरत दिख रही है। इसमें एक उसकी पुत्री को लेकर दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ती है। उसके पति मुंबई में रहते है। महिलाओं ने उसकी पुत्री का अपहरण किया है। पुत्री के अपहरण किए जाने की मांग को लेकर थाने में सूचना दिया, पर अब तक पुत्री का पता नहीं चल सका है। एसपी ने मामले की जांच की कार्रवाई का निर्देश दिया।