फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम जमा धनराशि गबन करने का आरोप, आठ के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। फिक्स डिपॉजिट के नाम पर जमा की गई धनराशि का फिनो पेमेंट बैंक द्वारा जारी किया गया फर्जी बाॅण्ड देने के मामले में गबन का आरोप लगाकर धनराशि हड़पने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध रविवार को मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के गोला पांडेय जी निवासिनी पीड़िता मनोरमा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर फिक्स डिपॉजिट के लिए जमा की गई धनराशि गबन करने का आरोप प्रवीन कुमार उर्फ ढुनढुन, चंचल मौर्या, अजय भारतीय, साहिल अहमद, मैनुद्दीन सहित आठ आरोपितों के विरुद्ध लगाया है। पुलिस ने फिनों पेमेंट बैंक के नाम से बॉन्ड देकर लाखों रुपये गबन किए जाने के मामले में रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा में खुले अपने खाते में पैसा जमा करने के लिए दिया था परंतु ज्यादा ब्याज के लालच में फिनो पेमेंट बैंक का एफडी कराकर दे दिया और फर्जी बाॅण्ड का रसीद देकर रुपया हड़प लिया गया। जानकारी के दौरान पता चला कि बाॅण्ड फर्जी है। इसी मामले में पीड़िता की बहू नीतू सिंह ने भी चार लाख रुपये एफडी कराने तथा उस धनराशि को भी गबन करके हड़पने का आरोप लगाया है इसके अलावा अन्य लोग भी इस जालसाजी का शिकार हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रकरण की जांच कर रहे उप निरीक्षक दिलीप गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर फर्जी तरीके से पैसा गबन किए जाने के आरोप में आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को अगल-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से कंप्यूटर उपकरण, प्रिंटर, पासबुक, कैश काउंटिंग मशीन, स्वाइप मशीन, चेक बुक सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें