राजगढ़। क्षेत्र के टेड़िया मोड़ पर शनिवार की रात बाइक से गिरकर देवर-भाभी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज कर चिकित्सकों ने युवक के सिर में चोट होने की वजह से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
क्षेत्र के जमुती निवासी मनोज (43) अपनी भाभी मनभावती (48) को बाइक पर चुनार से लेकर अपने घर जा रहे थे। टेड़िया मोड़ के पास अचानक बाइक पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से रविवार की सुबह महिला को छोड़ दिया गया। जबकि युवक के सिर में चोट होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉ. अनूप कुमार सिंह ने बताया की युवक के सिर में चोट होने के कारण रेफर किया गया है।