आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में जीवन रक्षक उपकरणों की खरीद में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिला महासचिव सागर पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार तीसरे लहर की तैयारी में घोटाले को अंजाम दे रही है। यूपी में बच्चों के लिए वेंटीलेटर सहित तमाम जीवन रक्षक उपकरण खरीदे जा रहे हैं। प्रमुख सचिव चिकित्सा द्वारा जारी आदेश की मानें तो खरीद के लिए टेंडर या बीडिंग की बाध्यता खत्म करके चहेती कंपनियों से खरीद का इशारा किया गया है। ऐसी में इस प्रकरण की जांच की जाए।