फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में कुछ दिन पहले रात में घुस कर एक महिला व उसकी पुत्री पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को सुबह नदौली तालाब के पास स्थित तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

बीते 21 सितंबर को घर में सो रही मां-पुत्री पर हमला किया गया था। सुनीता देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोते समय उनके और उनकी पुत्री पर हमला किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही थी।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इस मामले में आरोपी नदौली निवासी सोनू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह मोबाइल चुराने की नीयत से महिला के घर में गया था। उसी दौरान नींद से जग जाने पर महिला और उसकी बेटी ने उसका विरोध किया तो उसने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक महिला के घर से युवक का चप्पल बरामद हुआ था। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पीछे स्थित धान के खेत में फेंका गया चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज परमानंद कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले से भी जिले के कई थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें