फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव के नाले के पास शनिवार की सुबह शौच के लिए गए बालक को चाकू मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बालक के परिजनों ने भी बताया कि किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी जयपति का नौ वर्षीय पुत्र दीपक क्षेत्र के मनिगढ़ा स्थित अपने मौसी मंजू के घर आया हुआ था। दीपक कक्षा पांच का छात्र है। शनिवार की सुबह दीपक गांव नाले की ओर शौच के लिए गया हुआ था। इस बीच नाले पर पहले से मौजूद देवरी गांव निवासी आरोपी दिलीप ने गाली-गलौज करते हुए किशोर के पीठ व गले पर चाकू से प्रहार कर दिया। इससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर के चीखने चिल्लाने पर अगल-बगल के लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने पर युवक भाग निकला। मौके पर पंहुचे परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां उपचार के बाद बालक को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया है। बालक की मां प्रभावती ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक दिलीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया। बालक के परिजनों ने बताया कि उनका युवक से किसी प्रकार का विवाद नहीं था। सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें