फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गेंदालाल की हत्या के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विंध्याचल पुलिस द्वारा पकड़ा गया हत्यारोपी आर्यमान । स्रेात- पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी गेंदालाल (45) की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी आर्यमान को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ईंट भी बरामद की है।
विज्ञापन

गेंदालाल बुधवार की शाम सड़क पार कर जिगना थाना क्षेत्र के दुबहा गांव में शराब के ठेके के पास गया था। वहां दुबहा गांव निवासी आर्यमान उर्फ धानी से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि आर्यमान ने गमछे में ईंट बांधकर गेंदालाल के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष विंध्याचल संजय सिंह ने बताया कि आरोपी आर्यमान उर्फ अवधनारायण उर्फ बालकदास निवासी दुबहा, थाना जिगना को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें