फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दहेज हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी मोहल्ले में बीते दिनों फंदे से लटककर विवाहिता के मौत मामले में पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी मोहल्ला निवासी आनंद कुमार पांडेय ने अपनी पुत्री साक्षी (21) की शादी 2020 में देहात कोतवाली क्षेत्र के लेड़ू गांव निवासी विनायक दर्शन तिवारी से किया था। 29 दिसंबर शुक्रवार को साक्षी ने अपने मायके में कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। साक्षी के पिता ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। पुलिस ने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि आरोपी विनायक दर्शन तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें