चुनार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोरी के आरोपी। स्रोत- पुलिस
- फोटो : Archive
मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने महिला के मंगलसूत्र और कान के झुमके चोरी करने के मामले में दो आरोपियों गोविंदा निवासी ंहितौनी थाना लोहता वाराणसी और चुलबुल निवासी बिसौरा जिला चंदौली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु का मंगलसूत्र और एक जोड़ी झुमका बरामद किया है। थानाध्यक्ष चुनार विजय शंकर सिंह ने बताया कि चुनार थाना क्षेत्र के शिल्पी गांव निवासी गीता देवी पत्नी राम सिंह ने 13 अक्तूबर को तहरीर देकर आभूषण चोरी होने की शिकायत की थी। चुनार थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। बुधवार को उप निरीक्षक सरोज कुमार चौबे की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।